Monday, June 24, 2013

मुकेश कुमार सिन्हा -- दूरियां

दूरियां
हर एक से बना कर रखिये
अपनों के दरमियाँ भी
थोड़ा फासला तो रखिए
.
दोस्त या दुश्मन
की परख तो रखिये
दिल की किताब में
हर एक का हिसाब तो रखिये
.
जिंदगी
में है कई रंज-औ-गम
पर कुछ गमो को
हमराज बना कर तो रखिये
.
दोस्ती है
तो गुफ्त-गु और दिल-ऐ-बयां भी कीजिये
मगर
कुछ तो पर्दा भी रखिये
.
दिल है तो
गमो का बादल भी होगा
पर खुशियों के बरसात
बरसा कर के तो रखिये
                         - मुकेश कुमार सिन्हा 

3 comments:

  1. दूरियां
    हर एक से बना कर रखिये
    अपनों के दरमियाँ भी
    थोड़ा फासला तो रखिए umda

    ReplyDelete